अध्याय 8 बल तथा गति के नियम | विज्ञान कक्षा 9 | Test Class 01 | My B21 Tuitions

अध्याय 8 बल तथा गति के नियम विज्ञान कक्षा 9 Test Class 01 My B21 Tuitions

बच्चों, आज हम बल तथा गति के नियम के बारे में जानेंगे। कक्षा 8 में हमने गति के संबंध में कुछ तथ्य देखे थे।

आज हम बल तथा गति के नियम के बारे में जानेंगे। कक्षा 8 में हमने गति के संबंध में कुछ तथ्य देखे थे। चलिए, गति के बारे में कुछ और रोचक तथ्य जानते है।

सामान्य परिचय

  • दैनिक जीवन में हम विभिन्न प्रकार की गतियां देखते हैं। कुछ गतियो में हमें एकरूपता देखने को मिलती है और कुछ गतियो में नहीं।
  • उदाहरण के लिए अगर हम किसी गेंद को ठोकर मारेंगे, तो वह कुछ दूर जाकर रुक जाएगी। अतः हम कह सकते हैं कि वह गेंद हमेशा के लिए गतिशील नहीं रहेगी।

गति की परिभाषा

  • किसी वस्तु का समय के साथ अपनी स्थिति में बदलाव करना, गति कहलाता है।
  • वस्तु की स्थिति में बदलाव, उसको खींचना, धक्का देना या ठोकर लगाना इत्यादि क्रियाकलापों से किया जा सकता है।

गति के उदाहरण

दैनिक जीवन में हम गति के विभिन्न उदाहरण देखते हैं, इनमें से कुछ उदाहरण निम्न है।

  1. गेंद को ठोकर लगाना।
  2. ट्रॉली को धक्का देना।
  3. दराज को खींचना।
  4. स्प्रिंग को खींचना।
  5. गुब्बारे को दबाना।

विरामावस्था

  • यह वस्तु के स्वाभाविक अवस्था होती है।
  • सामान्यतः कोई भी वस्तु विरामावस्था में ही रहना चाहती है।

जड़त्व

  • सभी वस्तुएं अपनी गति की अवस्था में परिवर्तन का विरोध करती है।
  • हम ऐसा कह सकते हैं कि किसी वस्तु के विरामावस्था में रहने या समान वेग से गतिशील रहने की प्रवृत्ति ही जड़त्व कहलाती है।

द्रव्यमान

  • किसी वस्तु का द्रव्यमान उसके जड़त्व की माप होता है।
  • विभिन्न वस्तुओं का जड़त्व अलग-अलग होता है।
उदाहरण: किसी ठेलागाड़ी को खींचना आसान होता है, जबकि किसी रेलगाड़ी को खींचना बहुत ही मुश्किल या ना के बराबर होता है।
यहां पर ठेलागाड़ी का जड़त्व कम होगा तथा रेलगाड़ी का जड़त्व अधिक होगा। बिल्कुल इसी प्रकार ठेलागाड़ी का द्रव्यमान भी कम होता है तथा रेलगाड़ी का द्रव्यमान अधिक होता है।

क्रिया प्रतिक्रिया

  • किसी क्रिया के फलस्वरुप प्रतिक्रिया होती है।
  • उदाहरण: किसी बंदूक से गोली छोड़ने पर. कंधे को पीछे की ओर झटका लगना।

विविध तथ्य

  • बल का मात्रक न्यूटन होता है।
  • घर्षण बल वस्तुओं की गति का प्रतिरोध करता है।
  • द्रव्यमान का एस आई मात्रक किलोग्राम होता है।

1 thought on “अध्याय 8 बल तथा गति के नियम | विज्ञान कक्षा 9 | Test Class 01 | My B21 Tuitions”

  1. अगर कोई वर्तनी अशुद्धि हों, तो कमेंट कर सकते है। अगले अपडेट में सुधार कर दिया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!