कक्षा 10 के विधार्थियो के लिए 7 दिवसीय फ्री टेस्ट क्लासेज के नोट्स उपलब्ध करवाए जायेगे। विज्ञान के कुछ चुनिंदा टॉपिक को पढ़ने के अवसर का लाभ उठाए। ऐसे अवसर बार बार नहीं मिलेंगे।
अध्याय 6 नियंत्रण और समन्वय | विज्ञान कक्षा 10 | Test Class 01 | My B21 Tuitions
विज्ञान कक्षा 10 | Test Class
अध्याय 6 नियंत्रण और समन्वय | विज्ञान कक्षा 10 | Test Class 01 | My B21 Tuitions
सामान्य परिचय
सजीवों में विभिन्न प्रकार की गतियां होती है।
कुछ गतियां वृद्धि से संबंधित होती है और कुछ गतियां वृद्धि से संबंधित नहीं होती है।
वृद्धि से संबंधित गतियां
एक बीज का वृक्ष के रूप में विकसित होना।
एक बीज अंकुरित होता है और वृद्धि करता है।
कुछ गतियां जो वृद्धि से संबंधित नहीं है। उदाहरण: एक दौड़ती हुई बिल्ली, झूले पर खेलते बच्चे, जुगाली करती भैंस।
जंतु तंत्रिका तंत्र
बहुकोशिकीय जंतुओं में नियंत्रण और समन्वय के लिए कुछ विशिष्ट ऊतक होते हैं।
जंतुओं में नियंत्रण तथा समन्वय तंत्रिका तथा पेशी ऊतक द्वारा किया जाता है।
पर्यावरण से विभिन्न प्रकार की सूचनाओं का पता तंत्रिका कोशिकाओं के विशिष्ट सिरों से लगाया जाता है।
तंत्रिका कोशिका का सबसे लंबा सिर तंत्रिकाक्ष कहलाता है।