पाठ्यक्रम परिचय | सामान्य हिंदी

3rd Grade Teacher- REET Mains

3rd Grade Teacher- REET Mains: तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के मुख्य परीक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों की तैयारी करने के लिए अध्ययन सामग्री उपलब्ध। मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम, कंप्यूटर, कला एवं संस्कृति, टेस्ट सीरीज, गणित, राजस्थान का इतिहास और सामान्य हिंदी जैसे कई विषय शामिल। 

सामान्य हिंदी (Hindi)

सामान्य हिंदी (Hindi): विभिन्न भर्ती परीक्षा में सामान्य हिंदी से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अगर आप भी विभिन्न भर्ती परीक्षा की तैयारी करते हैं और सामान्य हिंदी विषय को मजबूत करना चाहते हैं तो हमारे नोट्स पढ़कर, क्वीज टेस्ट देकर लगातार अभ्यास करते रहें। सामान्य हिंदी से संबंधित विभिन्न टॉपिक का संकलन आपके लिए।

पाठ्यक्रम परिचय | सामान्य हिंदी

पाठ्यक्रम परिचय | सामान्य हिंदी
पाठ्यक्रम परिचय | सामान्य हिंदी

प्रारंभ

  • व्याकरण तथा शिक्षा शास्त्र के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध। शिक्षण विधियां अधिकतर विषयों में एक जैसी होती है। मुख्य भर्ती परीक्षा में उपचार, निदान तथा मूल्यांकन और सहायक सामग्री से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। भर्ती परीक्षा में चयन के लिए शिक्षण विधियां तथा मनोविज्ञान का अध्ययन ज्यादा करें।

रीट भर्ती परीक्षा तथा मुख्य परीक्षा: पाठ्यक्रम

  • सर्वप्रथम आप सभी छात्र रीट भर्ती परीक्षा तथा मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम जरूर संकलित करके रखें। संकलित करने के बाद ऐसे टॉपिक को ढूंढे जो रीट पात्रता परीक्षा तथा मुख्य भर्ती परीक्षा में समान है। सर्वप्रथम दोनों भर्ती परीक्षा में समान टॉपिक को तैयार करें। जब भी रीट पात्रता परीक्षा पास में आए, तो मुख्य परीक्षा की तैयारी को छोड़कर, पात्रता परीक्षा की तैयारी को करें।

रीट भर्ती परीक्षा में कितना रखे टारगेट?

  • अगर आप अध्यापक भर्ती परीक्षा की परीक्षा देने जा रहे हैं, तो आपको अपना टारगेट 130 से अधिक रखना है। तभी आप सो के आसपास नंबर लेकर आ पाएंगे। इसके लिए आपको कठिन संघर्ष करने की आवश्यकता होगी। रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ाई करनी पड़ेगी।

रीट भर्ती परीक्षा में लैंग्वेज का सिलेक्शन कैसे करें?

  • अध्यापक भर्ती परीक्षा में भाषा चयन के लिए आपको प्रथम में हिंदी और द्वितीय में संस्कृत अथवा अंग्रेजी लेनी चाहिए। अगर आपको थोड़ी बहुत भी अंग्रेजी आती है तो आप द्वितीय भाषा के रूप में अंग्रेजी चुने। क्योंकि अंग्रेजी मुख्य भर्ती परीक्षा में भी आने वाली है, जबकि संस्कृत मुख्य भर्ती परीक्षा में नहीं आती है। मेरा कहने का अर्थ है की भावनाओं में बहकर भाषा चाहिए नहीं करें। अगर आप सच में अध्यापक भर्ती परीक्षा में अन्य बालको से अधिक नंबर लाना चाहते हैं तो आपको एक भाषा हिंदी और एक भाषा अंग्रेजी चुन्नी होगी।

पाठ्यक्रम परिचय | सामान्य हिंदी

भाषा

  • भाषा शब्द “भाष” धातु से बना है जिसका अर्थ है- कहना अथवा व्यक्त करना।

विशेष

  • अपने मन की बात दूसरों तक पहुंचाना ही भाषा है।
  • अर्थात हम कह सकते हैं कि विचार अभिव्यक्ति का साधन भाषा है।

भाषा के रूप

हम अपने विचार को निम्न प्रकार से अन्य लोगों तक पहुंचा सकते हैं-

  1. मौखिक
  2. लिखित
* सांकेतिक शब्द में व्याकरण लागू नहीं होता है, इसीलिए यह भाषा का रूप नहीं है। 
नोट- सांकेतिक व्यावहारिक भाषा का रूप होता है।

ध्यान दें

  1. लौकिक भाषा का प्रयोग “व्यावहारिक भाषा” के रूप में किया जाता है। जैसे- रामायण का मंचन करना।
  2. वैदिक भाषा का प्रयोग विशिष्ट रूप में किया जाता है। हिंदी भाषा में कोई भाषा देना।
  3. हिंदी का मानक रूप खड़ी बोली को माना जाता है। खड़ी बोली थोड़ी तीखी बोली होती है।
  1. भाषा की सबसे छोटी इकाई- ध्वनि
  2. भाषा की सबसे छोटी लिखित इकाई- वर्ण
  3. भाषा की सबसे छोटी सार्थक इकाई- शब्द
  4. भाषा की सबसे छोटी पूर्ण इकाई- वाक्य
भाषा

अक्षर वर्ण तथा व्यंजन

वर्ण-

  • वर्ण का उच्चारण मुश्किल
  • उदाहरण “प्”

अक्षर-

  • अक्षर स्वरात ध्वनि होती है
  • अंत में स्वर की आवाज आती है
  • उदाहरण “क”

व्यंजन

  • स्वरों के साथ उच्चारण संभव।
  • उदाहरण प् + अ

शब्द का पदबंध बनना

  1. शब्द से वाक्य बना सकते हैं, वह पदबंध बन जाएगा।
  2. शब्द के साथ कारक जोड़ सकते हैं, वह पदबंध बन जाएगा।

उदाहरण

  • महेश ने – कर्ता पदबंध।

हिंदी की श्रृंखला

ध्वनि- वर्ण- शब्द- वाक्य- अनुच्छेद- लेख- निबंध 

हिंदी शब्द की उत्पत्ति

  • हिंदी शब्द फारसी भाषा का शब्द है
  • सिंधु शब्द से हिंदी शब्द की उत्पत्ति हुई।

फारसी भाषा का प्रभाव

कुछ शब्दों पर फारसी भाषा का प्रभाव देखा जा सकता है।

उदाहरण:

  • सुनार को सोनार बोलना।
  • सगाई को हगाई बोलना।
अतः हम कह सकते हैं कि फारसी भाषा में 'स' का 'ह' में परिवर्तन हो जाता है। 
'सिंधु' से 'हिंदू' शब्द बना।
"हिंदू" शब्द में जब फारसी भाषा का "ईक" प्रत्यय जुड़ा, तो हिंदीक (हिंदी का) शब्द बना।
जिसे बाद में "हिंदी" के नाम से उच्चारित किया गया।
'हिंदीक' शब्द का सर्वप्रथम वर्णन फारसी लेख "यज्जदिनामा" में मिलता है। इसके लेखक शरफुद्दीन है।

व्याकरण

व्याकरण के तीन रूप

  1. वर्ण विचार
  2. शब्द विचार
  3. वाक्य विचार

शब्द

  • वर्णों का सार्थक समूह, शब्द कहलाता है।

शब्द भेद

  • शब्दों के चार भेद होते हैं।
  1. उत्पत्ति के आधार पर
  2. व्युत्पत्ति (रचना या बनावट) के आधार पर
  3. अर्थ के आधार पर
  4. प्रयोग/रूप परिवर्तन के आधार पर

1. उत्पत्ति के आधार पर

  • तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी, संकर, अर्ध-तत्सम

2. व्युत्पत्ति (रचना या बनावट) के आधार पर

  • मूल/रूढ़ शब्द
  • यौगिक शब्द (संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय)
  • योगरूढ़ शब्द

3. अर्थ के आधार पर

  • पर्यायवाची,
  • विलोम शब्द,
  • एकार्थी,
  • अनेकार्थक,
  • समूहवाची,
  • युग्म शब्द,
  • ध्वन्यात्मक शब्द,
  • वाक्य के लिए एक शब्द,
  • संबंधवाची

प्रयोग/रूप परिवर्तन के आधार पर

  • विकारी शब्द (संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया)
  • अविकारी शब्द (क्रिया विशेषण, संबंध वाचक, समुच्चय, विस्मयादि, निपात)

हिंदी भाषा का प्रादुर्भाव

  • हिंदी भाषा की जननी संस्कृत है।
  • हिंदी भाषा की उत्पत्ति कहीं ना कहीं वैदिक संस्कृति से हुई है।
  • जनमानस में प्रयोग किए जाने वाले भाषा को लौकिक भाषा के नाम से जाना गया।

भाषा विकास की श्रृंखला

  • वैदिक संस्कृत- लौकिक संस्कृत- पालि- प्राकृत- अपभ्रंश- आधुनिक हिंदी

अपभ्रंश

  • भाषा का बिगड़ा हुआ रूप होता है।
  • भाषा विकास को वय संधि काल।

1. उत्पत्ति के आधार पर

तत्सम

  • ‘तत्सम’ शब्द तत् + सम से मिलकर बना है। जिसका अर्थ होता है- उसके + समान।
  • वे शब्द जो बिना परिवर्तन हिंदी में प्रयुक्त होते हैं।
  • तत्सम शब्द की उत्पत्ति संस्कृत भाषा से हुई है।

तद्भव

  • तद्भव शब्द तत् + भव से मिलकर बना है। जिसका अर्थ होता है- उससे + उत्पन्न।
  • अन्य भाषा से हिंदी में रूप बदलकर प्रयोग किया जाता है।

संस्कृत भाषा के कुछ शब्द

  • पिपीलिका – चींटी
  • हरिद्रा – हल्दी
  • श्रावण – सावन
  • क्षेत्र – खेत
  • क्षीर – खीर

देशज शब्द

  • देश + ज से मिलकर बना है।
  • मनगढ़ंत शब्दों के नाम से जाना जाता है।
  • इनकी उत्पत्ति का कोई इतिहास नहीं मिलता।
  • इनका कोई ज्ञात स्रोत नहीं है। आंचलित क्षेत्र में प्रयुक्त होने वाले शब्द।

उदाहरण

  • परात, लोटा, घेवर, खुरपा, भोंदू, बाप दीदी, जीजी, गुलगुला

विदेशज शब्द

  • वि + देश + ज से मिलकर बना है। जिसका तात्पर्य है- वातावरण अथवा परिवेश।

संकर शब्द

  • सम् + कर
  • दो भिन्न भाषाओं से मिलकर बना शब्द।

उदाहरण

  • रेलगाड़ी (रेल अंग्रेजी भाषा का शब्द है और गाड़ी पुर्तगाली भाषा का शब्द है।)
  • गिरिजाघर

अर्द्ध तत्सम

  • अक्षर – अछा – आखर

2.व्युत्पत्ति (रचना या बनावट) के आधार पर

मूल/रूढ़ शब्द

  • वर्णों का सार्थक समूह जिसके खंड (टुकड़े या भाग) कोई स्वतंत्र अस्तित्व न रखते हो।
  • उदाहरण
  • कमल – क+म+ल

यौगिक शब्द (संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय)

  • शब्द/ शब्दांशों का सार्थक समूह

उदाहरण

  • विद्या + आलय – विद्यालय
  • प्रति + एक – प्रत्येक
  • समाज + इक – सामाजिक
  • तीन नेत्र है जिसके – त्रिनेत्र

योगरूढ़ शब्द

  • वे शब्द जो रचना की दृष्टि से यौगिक होते हैं, लेकिन अर्थ की दृष्टि से रूढ़ हो जिसका निश्चित अर्थ हो।

उदाहरण

  • गजानन – गज + आनन
  • मक्खीचूस – कंजूस
  • चारपाई – खाट
  • चक्रपाणि – भगवान विष्णु

पर्यायवाची शब्द

  • एक शब्द जिसके कई सारे समान अर्थ (समानार्थी) देने वाले शब्द।
  • कोई भी पर्यायवाची शब्द किसी शब्द का सत प्रतिशत अर्थ नहीं देता है।
  • हवन के समय “पानी” की जगह “जल” शब्द का प्रयोग करना।

उदाहरण

  • रात – रात्रि, प्रदोष, निशि, विभावरी, रजनी, राका।

अनेकार्थी शब्द

  • एक ही शब्द के बहुत सारे भिन्न अर्थ।

उदाहरण

  • अब्ज – कमल, शंख, कपूर, चाँद।

विकारी शब्द

  • वि + कृ + अ + ई (विकार + ई – विकार से तात्पर्य है- परिवर्तन) से मिलकर बना है।
  • वे शब्द जो लिंग/काल/वचन/विभक्ति/पुरुष/वाक्य के आधार पर अपने रूप बदलते हो।
  • उक्त छह शब्द मिलकर विकार उत्पन्न करते हैं, अतः इन्हें विकारक कहा जाता है।

उदाहरण

  • लड़का-लड़की-लड़के | लिंग के आधार पर इन शब्दों में परिवर्तन हुआ है।

हिंदी में विकारी शब्द

  • हिंदी में विकारी शब्द चार होते हैं।

Tags

  • Reet exam syllabus 2024 rajasthan,
  • Reet exam syllabus 2024 pdf download,
  • REET 2024 Syllabus in Hindi,
  • REET Level 1 Syllabus 2024 PDF Download,
  • Reet exam syllabus 2024 pdf,
  • Reet exam syllabus 2024 official website,
  • Reet exam syllabus 2024 paper 1,
  • REET Pre Syllabus 2024,

Leave a Comment

error: Content is protected !!