खाद्य संसाधनों में सुधार | विज्ञान कक्षा 9 | Test Class 05 & 06 | My B21 Tuitions

कक्षा 9 के विधार्थियो के लिए 7 दिवसीय फ्री टेस्ट क्लासेज के नोट्स उपलब्ध करवाए जायेगे। विज्ञान के कुछ चुनिंदा टॉपिक को पढ़ने के अवसर का लाभ उठाए। ऐसे अवसर बार बार नहीं मिलेंगे।
खाद्य संसाधनों में सुधार | विज्ञान कक्षा 9 | Test Class 05 & 06 | My B21 Tuitions

सामान्य बातें

  • सभी प्रकार के जीवों को भोजन की आवश्यकता होती है।
  • भोजन से हमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन तथा खनिज लवण प्राप्त होते हैं।
  • कृषि और पशुपालन से हमें विभिन्न प्रकार के भोज्य पदार्थ प्राप्त होते हैं।
  • हरित क्रांति फसल उत्पादन से संबंधित है।
  • श्वेत क्रांति दुग्ध उत्पादन से संबंधित है।

फसल पैटर्न

  • अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए फसल उगाने की विभिन्न विधियां का उपयोग करते हैं।
  • मिश्रित फसल में दो अथवा दो से अधिक फसलों को एक साथ ही एक ही खेत में उगाते हैं।

मिश्रित फसल के उदाहरण

  • गेहूं के साथ चना बोया जाता है।
  • गेहूं के साथ सरसों बोई जाती है।
  • मूंगफली के साथ सूर्यमुखी बोई जाती है।

पशुपालन

  • पशुओं के प्रबंधन को पशुपालन कहते हैं।
  • पशुपालन में पशुओं को भोजन देना, प्रजनन, रोगों पर नियंत्रण करना इत्यादि कार्य सम्मिलित है।

मधुमक्खी पालन

  • शहद का उत्पादन करने के लिए मधुमक्खी पालन किया जाता है।
  • इसमें कम पूंजी निवेश के साथ अधिकतम मुनाफा कमाया जा सकता है।
  • मधुमक्खी के चट्टे से मोम को प्राप्त किया जाता है।
  • मोम का उपयोग औषधि तैयार करने में किया जाता है।

Tags:

  • खाद्य संसाधनों में सुधार प्रश्न उत्तर,
  • खाद्य संसाधनों में सुधार कक्षा 9,,
  • कक्षा 9 विज्ञान पाठ 12 के प्रश्न उत्तर,
  • खाद्य संसाधनों में सुधार Notes,
  • खाद्य संसाधनों में सुधार प्रश्न उत्तर Class 9,
  • अध्याय 12 खाद्य संसाधनों में सुधार,
  • Class 9 Science Chapter 12 questions and answers in Hindi,
  • कक्षा 9 वीं विज्ञान अध्याय 12,

Leave a Comment

error: Content is protected !!