अध्याय 5 जीवन के मौलिक इकाई | विज्ञान कक्षा 9 | Test Class 03 & 04 | My B21 Tuitions

कक्षा 9 के विधार्थियो के लिए 7 दिवसीय फ्री टेस्ट क्लासेज के नोट्स उपलब्ध करवाए जायेगे। विज्ञान के कुछ चुनिंदा टॉपिक को पढ़ने के अवसर का लाभ उठाए। ऐसे अवसर बार बार नहीं मिलेंगे।
अध्याय 5 जीवन के मौलिक इकाई | विज्ञान कक्षा 9 | Test Class 03 & 04 | My B21 Tuitions
अध्याय 5 जीवन के मौलिक इकाई | विज्ञान कक्षा 9 | Test Class 03 & 04 | My B21 Tuitions

अध्याय 5 जीवन के मौलिक इकाई


कोशिका

  • कोशिका का अर्थ होता है “छोटा कमरा”
  • कोशिका की खोज रॉबर्ट हुक (1665) ने की।
  • कोशिका की संरचना मधुमक्खी के छत्ते के समान दिखाई देती है।
  • इन्होंने स्वनिर्मित सूक्ष्मदर्शी से कोशिका को देखा था।

माइक्रोस्कोप / सूक्ष्मदर्शी

  • इसका उपयोग सूक्ष्म वस्तुओं को देखने में किया जाता है।
  • इसके प्रमुख भाग नेत्रिका लेंस, प्रारंभिक समायोजन, सूक्ष्म समायोजन, भुजा, अभिदृश्यक लेंस, मंच, घूर्णी पेंच, दर्पण, आधार, देह नलिका, क्लिप, सूक्ष्मदर्शी स्लाइड,संग्राही इत्यादि है।

सूक्ष्मदर्शी का चित्र

सूक्ष्मदर्शी का चित्र
सूक्ष्मदर्शी का चित्र

एककोशिकीय जीव

  • वे जीव जिनका जीवन एक कोशिका से ही संभव होता है, एककोशिकीय जीव कहलाते हैं।
  • उदाहरण – अमीबा, क्लैमीडोमोनास, पैरामीशियम, बैक्टीरिया।

बहुकोशिकीय जीव

  • वे जीव जिनमें बहुत सी कोशिकाएं मिलकर विभिन्न कार्यों को संपन्न करती है, बहुकोशिकीय जीव कहलाते हैं।
  • उदाहरण – फंजाई, पादप, जंतु।

कोशिका का केंद्रक

  • रॉबर्ट ब्राउन केंद्रक की खोज (1831) में की।
  • केंद्रक के चारों ओर दोहरे परत का एक स्तर होता है, जिसे केंद्रक झिल्ली कहते हैं।
  • केंद्रक में क्रोमोसोम होते हैं।
  • क्रोमोसोम में अनुवांशिक गुणो की सूचना होती है।
  • क्रोमोसोम, डीएनए तथा प्रोटीन से मिलकर बने होते हैं।
  • डीएनए का क्रियात्मक खंड, जीन कहलाता है।

कोशिका सिद्धांत

  • इस सिद्धांत के अनुसार सभी पौधे तथा जंतु कोशिकाओं से बने होते हैं।
  • कोशिका जीवन की मूलभूत इकाई है।
  • इस सिद्धांत के अनुसार सभी कोशिकाएं पूर्ववर्ती कोशिकाओं से बनी होती है।

जंतु कोशिका एवं पादप कोशिका का चित्र

जंतु कोशिका एवं पादप कोशिका का चित्र

महत्वपूर्ण तथ्य

  • कोशिका जीवन की मूलभूत संरचनात्मक इकाई है।
  • जीवो में नई कोशिका, कोशिका विभाजन के माध्यम से बनती है।
  • कोशिका विभाजन दो प्रकार का होता है – 1. समसूत्री विभाजन 2. अर्धसूत्री विभाजन

Tags:

  • Koshika class 9 notes
  • Koshika class 9 pdf
  • जीवन की मौलिक इकाई class 9 pdf
  • Koshika class 9 pdf download
  • Koshika class 9 english
  • कोशिका विज्ञान pdf class 9
  • जीवन की मौलिक इकाई class 9 notes
  • जीवन की मौलिक इकाई class 9

Leave a Comment

error: Content is protected !!