अध्यापक भर्ती परीक्षा: शिक्षक बनने के लिए, जानिए क्या है जरूरी?

3rd Grade Teacher- REET Mains: तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के मुख्य परीक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों की तैयारी करने के लिए अध्ययन सामग्री उपलब्ध। मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम, कंप्यूटर, कला एवं संस्कृति, टेस्ट सीरीज, गणित, राजस्थान का इतिहास और सामान्य हिंदी जैसे कई विषय शामिल। 

3rd Grade Teacher- REET Mains:

3rd Grade Teacher- REET Mains:
3rd Grade Teacher- REET Mains:

Welcome

  • नमस्कार, आप सभी का स्वागत है। अगर आप भविष्य में अध्यापक बनने की सोच रहे हैं। तो आपको अब देरी नहीं करनी चाहिए। आज हम आपको सफलता के कुछ मूल मंत्र बताएंगे। इन मित्रों को जानकर आप एक सरकारी अध्यापक बन पाएंगे।

अध्यापक बनने के लिए क्या है जरूरी?

  • एक अध्यापक बनने के लिए खुद में अनुशासन जरूरी है। शिक्षक भर्ती परीक्षा में इस बालक का चयन होता है जो हमेशा अनुशासन में रहता है। अगर आप में अनुशासन है तो आप एक शिक्षक बनने के काबिल हो। अगर आपका सपना एक अध्यापक बनने का है तो आप कमेंट में जरूर बताएं।

कुछ गलतियां जिसके कारण हम अध्यापक नहीं बन पाते?

  • खुद को विद्वान समझना – अक्सर हमें ज्ञान तो काम होता है लेकिन हम खुद को इतना विद्वान समझ लेते हैं, की ओवर कॉन्फिडेंस के कारण हमारा सिलेक्शन नहीं होता है। अतः हमें खुद को परम ज्ञाता नहीं समझना चाहिए। हमें हमेशा यहां सोचना चाहिए कि मुझे थोड़ा कम आता है, मैं थोड़ा और सीख लूं। इसी सोच के साथ निरंतर सीखते रहें। भविष्य में आप एक अध्यापक के रूप में होंगे।

प्रतियोगी परीक्षा में चयन होने का रामबाण तरीका

  • अगर आपको प्रतियोगी परीक्षा में अपना सिलेक्शन अध्यापक के रूप में या अन्य अधिकारी के रूप में करवाना है, तो आपको निरंतर अध्ययन करना पड़ेगा। अगर आप निरंतर अध्ययन करेंगे तो आप निश्चित ही सरकारी अध्यापक या एक अधिकारी बन जाएंगे। अगर आप निरंतर अध्ययन नहीं करेंगे, तो हो सकता है आप सरकारी अध्यापक नहीं बने। इसीलिए निरंतर अध्ययन करते रहें।

प्रतियोगी परीक्षा पास करने में कोचिंग का रोल कितना जरूरी?

  • एक बात याद रखें। सिर्फ कोचिंग करने से आप सरकारी सेवा में नहीं जा सकते, कोचिंग के साथ-साथ एवं दौरान कार्य भी करना आवश्यक होता है। सेल्फ स्टडी करके आप अपनी तैयारी को कई गुना मजबूत कर सकते हैं। इसीलिए जब भी आप कोचिंग जाएं तो थोड़ा सा समय निकालकर रोज का पढ़ाया रोज रिवीजन करें।

प्रतियोगी परीक्षा पास करने के लिए क्या है जरूरी?

  • अगर आप प्रतियोगी परीक्षा पास करना चाहते हैं तो आपकी मजबूत इच्छा शक्ति होनी चाहिए। एक सुव्यवस्थित सिलेबस आपके साथ होना चाहिए। उसे सिलेबस के अनुसार आपको रणनीति बनाकर निरंतर अपने प्लान के अनुसार सारी चीज पूरी करनी है।

मनोवैज्ञानिक थार्नडाइक का जीवन – अपने जीवन में उतरे यह बातें

थार्नडाइक के अनुसार किसी भी चीज को प्राप्त करने के लिए प्रबल इच्छा शक्ति होने चाहिए। तत्परता के नियम के बारे में तो हम जानते ही हैं। घर वाले हमें कोचिंग तक भेज सकते हैं, पढ़ाई तो हमें खुद ही करनी पड़ेगी। इसी सिद्धांत पर तत्परता का नियम आधारित है। घोड़े को तालाब तक ले जाया जा सकता है, उसको हम पानी नहीं पिला सकते। यानी कि घोड़ा खुद पानी पिएगा। इस प्रकार आप भी अपनी इच्छा शक्ति के अनुसार स्वाध्याय करेंगे। अगर ऐसा हुआ तो आप एक दिन नौकरी पा लेंगे, आप बड़े-बड़े प्रशासनिक पदों पर जाएंगे। आप जीवन में असीम सफलताएं प्राप्त करेंगे।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाएं पास?

  • प्रतियोगी परीक्षाएं पास करने के लिए निरंतर अभ्यास की आवश्यकता होती है। कड़ी मेहनत करके हम सफलता प्राप्त कर सकते हैं। रोजाना कम से कम 2 घंटा स्वाध्याय हमें करना चाहिए। अपने पाठ्यक्रम के अनुसार विभिन्न टॉपिक को पढ़ना चाहिए।

वर्तमान सरकार शिक्षक भर्ती में करेगी निम्न बदलाव?

  • नई शिक्षा नीति के तहत, देश की शिक्षा नीति में निरंतर बदलाव किया जा रहा है। इस बदलाव को हमें समझने की जरूरत है। अगर हम अगली एक दो भर्ती में सरकारी पद पर नहीं पहुंचे, तो आगे आने वाले भर्ती में हमारी कठिनाइयों और बढ़ सकती है। मेरी निजी खोज के अनुसार सरकार आने वाले भर्ती में निम्न बदलाव कर सकती है-
  1. कौशल विकास के आधार पर चयन
  2. डेमो अथवा इंटरव्यू लेना
  3. अस्थाई नियुक्ति देना
  4. B.Ed का अवसर उन्हीं को देना, जो भर्ती परीक्षा पास कर लेते हैं।

वर्तमान विद्यार्थी की कुछ समस्याएं?

  • विद्यार्थी निरंतर गांव से बाहर शहरों में जाकर अध्ययन करते हैं। ऐसी स्थिति में विद्यार्थी को महीने का 10 से 15000 तक का खर्चा आता है। कितना खर्च होने के बावजूद भी अगर कोई विद्यार्थी अध्ययन करते हुए भी प्रतियोगी परीक्षा पास नहीं करता है तो उसके लिए यहां थोड़ा निराशाजनक हो सकता है। इस प्रकार साल का कुल खर्चा हम देखें तो 150000 तक का अधिकतम खर्चा आ सकता है। माता-पिता की खरी कमाई को देखते हुए विद्यार्थी को मेहनत करनी चाहिए तथा अपने मां-बाप के सपने को साकार करना चाहिए। इसीलिए निरंतर अभ्यास करते रहें आगे बढ़ते रहें।

“आपका लक्ष्य क्या है?” यह आपको पता होना चाहिए।

दोस्तों आज के समय हमें हमारा लक्ष्य बनाना अति आवश्यक है। हम विभिन्न भर्ती परीक्षा में फॉर्म तो भर देते हैं, लेकिन उनकी तैयारी पूरी नहीं कर पाते हैं। इसीलिए आप इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में आप अपने लक्ष्य को जरूर बताएं और कब तक उसे पाना चाहते हैं यहां भी बताएं।

नई भर्ती परीक्षा में होंगे निम्न बदलाव?

  1. सर्वप्रथम प्रतियोगी परीक्षा पास करना होगा
  2. उसके बाद ट्रेनिंग दी जाएगी
  3. ट्रेनिंग के बाद कोई भी सरकारी पद पर आसीन हो पाएगा?

नई भर्ती परीक्षा में बदलाव होंगे क्यों?

वर्तमान समय में बहुत से लोग अध्यापक भर्ती परीक्षा की ट्रेनिंग कर लेते हैं। इससे विद्यार्थियों का खर्चा काफी बढ़ जाता है और समय का भी भारी नुकसान होता है। इसकी वजह से विद्यार्थी की उम्र भी काफी बढ़ जाती है और समय पर रोजगार नहीं ले पता है। इसीलिए धीरे-धीरे परीक्षा में कुछ ऐसे बदलाव किए जाएंगे जिसके माध्यम से विद्यार्थी का समय काम बिगाड़े और वह कम समय में सरकारी नौकरी ले ले।

B.Ed और BSTC में प्रशिक्षण का अभाव

  • वर्तमान समय में अधिकतर बच्चे बीएसटीसी कॉलेज में डोनेशन के माध्यम से डिग्री पूरी कर लेते हैं। जिसके कारण शिक्षा के क्षेत्र में उनका मनोवैज्ञानिक विकास नहीं हो पाता। इसीलिए भविष्य में प्रशिक्षण को अभ्यर्थी का भर्ती परीक्षा में चयन के बाद शुरू किया जाएगा। राजस्थान के अधिकतर कॉलेजों में बच्चे डोनेशन के माध्यम से पढ़ाई करते हैं। उनका प्रशिक्षण पूरा नहीं हो पाता है। इस कारण उनके अध्यापक बनने में भी काफी कठिनाई आती है।

अध्यापक में निम्न गुण होने चाहिए?

अगर आप भविष्य में अध्यापक बनने की सोच रहे हैं? अध्यापक बनने से संबंधित अगर आपको कोई कठिनाई आती है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। अन्य दोस्त आपको अच्छे सुझाव देंगे। अगर आप अध्यापक बनना चाहते हैं तो आप में शालीनता होने चाहिए। एक अध्यापक का सबसे अच्छा गुण होता है सहनशक्ति। अगर आप में सहनशक्ति है तो आप भविष्य में निश्चित ही अध्यापक बनेंगे। एक अध्यापक में धैर्य होना अति आवश्यक है। अगर आपको कोई समस्या है? अगर आपकी कोई जिज्ञासा है? तो आप मेरे से बेझिझक कमेंट बॉक्स में पहुंच सकते हैं मैं जवाब जरूर दूंगा।

अध्यापक भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम: तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण बातें

  1. अध्यापक भर्ती परीक्षा पाठ्यक्रम की तीन-चार फोटोकॉपी करवा ले।
  2. अध्यापक भर्ती परीक्षा में चयन करवाने के लिए हमें सिलेबस को लगभग 5 से 6 बार पढ़ना पड़ेगा।
  3. शिक्षण विधियां को अधिक से अधिक महत्व दीजिए।
  4. कक्षा में पढ़े गए विषय का उसी दिन दौहरान जरूर करें।
  5. अध्यापक भर्ती परीक्षा से संबंधित पुराने पेरो का संकलन जरूर करें।
  6. वर्तमान समय में 50% सवाल, पुरानी भर्ती परीक्षाओं से कॉपी करके बनाए जाते हैं।
  7. पेपर का संकलन जरूर करें, उन्हें हल करने का प्रयास करें।
  8. पढ़ते समय हमें तर्क शक्ति का प्रयोग करना चाहिए।
  9. सर्वप्रथम हमें पुरानी भर्ती परीक्षाओं के पेपर के प्रश्न हल करने का प्रयास करना चाहिए, उसके बाद हमें संबंधित टॉपिक को पढ़ना चाहिए।
  10. पढ़ाई ऐसी जगह करें, जहां पर पढ़ने का वातावरण हो। जैसे- लाइब्रेरी।

रीट भर्ती परीक्षा तथा मुख्य परीक्षा: पाठ्यक्रम

  • सर्वप्रथम आप सभी छात्र रीट भर्ती परीक्षा तथा मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम जरूर संकलित करके रखें। संकलित करने के बाद ऐसे टॉपिक को ढूंढे जो रीट पात्रता परीक्षा तथा मुख्य भर्ती परीक्षा में समान है। सर्वप्रथम दोनों भर्ती परीक्षा में समान टॉपिक को तैयार करें। जब भी रीट पात्रता परीक्षा पास में आए, तो मुख्य परीक्षा की तैयारी को छोड़कर, पात्रता परीक्षा की तैयारी को करें।

रीट भर्ती परीक्षा में कितना रखे टारगेट?

  • अगर आप अध्यापक भर्ती परीक्षा की परीक्षा देने जा रहे हैं, तो आपको अपना टारगेट 130 से अधिक रखना है। तभी आप सो के आसपास नंबर लेकर आ पाएंगे। इसके लिए आपको कठिन संघर्ष करने की आवश्यकता होगी। रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ाई करनी पड़ेगी।

रीट भर्ती परीक्षा में लैंग्वेज का सिलेक्शन कैसे करें?

  • अध्यापक भर्ती परीक्षा में भाषा चयन के लिए आपको प्रथम में हिंदी और द्वितीय में संस्कृत अथवा अंग्रेजी लेनी चाहिए। अगर आपको थोड़ी बहुत भी अंग्रेजी आती है तो आप द्वितीय भाषा के रूप में अंग्रेजी चुने। क्योंकि अंग्रेजी मुख्य भर्ती परीक्षा में भी आने वाली है, जबकि संस्कृत मुख्य भर्ती परीक्षा में नहीं आती है। मेरा कहने का अर्थ है की भावनाओं में बहकर भाषा चाहिए नहीं करें। अगर आप सच में अध्यापक भर्ती परीक्षा में अन्य बालको से अधिक नंबर लाना चाहते हैं तो आपको एक भाषा हिंदी और एक भाषा अंग्रेजी चुन्नी होगी।

सारांश

आज हमने एक अध्यापक के रूप में, उसके जीवन में आने वाले कठिनाइयों के बारे में। एक सटीक रणनीति के बारे में बातचीत की। इस विषय से संबंधित आप अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर रखें।

Tags:

  • Reet exam strategy pdf,
  • Reet exam strategy pdf download,
  • REET preparation Tips in Hindi,
  • Reet exam strategy 2021,
  • REET pre Syllabus,
  • REET Exam Pattern 2024,
  • REET exam date 2024,
  • REET Level 2 Syllabus,

Leave a Comment

error: Content is protected !!