संज्ञा – शाब्दिक अर्थ, परिभाषा, भेद और उदाहरण | सामान्य हिंदी

सामान्य हिंदी (Hindi): विभिन्न भर्ती परीक्षा में सामान्य हिंदी से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अगर आप भी विभिन्न भर्ती परीक्षा की तैयारी करते हैं और सामान्य हिंदी विषय को मजबूत करना चाहते हैं तो हमारे नोट्स पढ़कर, क्वीज टेस्ट देकर लगातार अभ्यास करते रहें। सामान्य हिंदी से संबंधित विभिन्न टॉपिक का संकलन आपके लिए।

संज्ञा

संज्ञा - शाब्दिक अर्थ, परिभाषा, भेद और उदाहरण | सामान्य हिंदी
संज्ञा – शाब्दिक अर्थ, परिभाषा, भेद और उदाहरण | सामान्य हिंदी

संज्ञा – शाब्दिक अर्थ, परिभाषा, भेद और उदाहरण | सामान्य हिंदी

संज्ञा

संज्ञा क्या है?

  • विकारी शब्द।

संज्ञा का शाब्दिक अर्थ क्या है?

  • सभी का ज्ञान (सम्यक ज्ञान)

संज्ञा की परिभाषा बताइए?

  • किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या भाव आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं।

संज्ञा के भेद

संज्ञा के तीन भेद होते हैं।

1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
A. समुदाय वाचक / समुच्चयबोधक संज्ञा
B. द्रव्यवाचक संज्ञा
2. जातिवाचक संज्ञा
3. भाववाचक संज्ञा

संज्ञा के उदाहरण

  • हिमालय
  • गंगा
  • महेश
  • सुरेश
  • जीवन
  • काजल
  • संगीता
  • कृष्णा
  • बेल
  • काशी
  • लाल किला
  • कुतुब मीनार
  • चित्तौड़गढ़
  • नक्की झील
  • रामचरितमानस
  • रामायण
  • भगवत गीता
  • पृथ्वी
  • चंद्रमा
  • भारत
  • चीन
  • अमेरिका
  • युद्ध
  • झील
  • नदी
  • तालाब
  • स्त्री
  • पुस्तक
  • पुरुष
  • छात्र
  • लड़की
  • महल
  • पर्वत
  • जिला
  • राज्य
  • देश

व्यक्तिवाचक संज्ञा

  • किसी व्यक्ति का नाम- राम, लक्ष्मण, सीता, सुमित्रा, मयंक, पवन
  • किसी भी स्थान का नाम- चित्तौड़गढ़, उदयपुर, भीलवाड़ा, नागौर, जयपुर
  • किसी नदी झील बांध अथवा सागर का नाम- गंगा, यमुना नदी, फतेह सागर झील, नक्की झील, भाखड़ा नांगल बांध, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर
  • पर्वत, महल, दुर्ग, इमारत का नाम- चित्तौड़गढ़ का किला, जोधपुर का किला, आमेर दुर्ग, ताजमहल, सिटी पैलेस, लाल किला, कुतुब मीनार, जामा मस्जिद
  • किसी ग्रह, नक्षत्र, संधि, युद्ध का नाम- पृथ्वी, रोहिणी, आवल बावल की संधि, पुरंदर जलसंधि, हल्दीघाटी का युद्ध, दिवेर का युद्ध, खानवा का युद्ध
  • किसी त्यौहार पर्व पुस्तक पत्रिका का नाम- हनुमान जयंती, होली, रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, रामायण, महाभारत, गुरु पुराण, राजस्थान पत्रिका
  • किसी पुरस्कार का नाम- भारत रत्न, पद्म भूषण

जातिवाचक संज्ञा

  • किसी व्यक्ति का बोध- मानव, मनुष्य, स्त्री, पुरुष, महिला, आदमी, इंसान, औरत, शिशु, बच्चा, बुजुर्ग
  • किसी स्थान का बोध- जिला, शहर, गांव, राज्य, देश
  • नदी, झील, बांध, सागर, पर्वत, महल, दुर्ग, इमारत, ग्रह, नक्षत्र, युद्ध, संधि, पुरस्कार, पुस्तक, पत्रिका, बकरी, जानवर, आम, फल, केला इत्यादि
  • हमारा व्यवसाय, पद नाम- कारीगर, ठेकेदार, मजदूर, अध्यापक, दर्जी
  • हमारा पहनावा- ओढ़नी, लहंगा, धोती, कुर्ता, पजामा, पगड़ी
  • नाते, रिश्ते, जाति- पिता, माता, भाई, चाचा, काका, बहन, पति, पत्नी, पुत्र, दादा, दादी
  • शरीर के अंग- हाथ, ,पैर, आंख, नाक, कान, गला
  • महिलाओं के आभूषण- गले का जीत, सोने की चेन, पाजेब, बाजूबंद सोने की बाली
  • प्राकृतिक आपदाएं- बाढ़, तूफान, चक्रवात, भूकंप
  • जातिवाचक संज्ञा के उपभेद
  • समुदाय अथवा समुच्चयबोधक संज्ञा- वे विकारी शब्द जो किसी समूह विशेष का बोध कराते हैं

उदाहरण

  • दल, समाज, सभा, परिवार, मंडल, टोली, मंडली, परिषद, गुच्छा, संघ, लोग, झुंड, भीड़, जखीरा, कुटुंब, जन, गण, दरबार, बाजार, पुलिस, फौजी, टुकड़ी, कक्षा

द्रव्य वाचक संज्ञा

  • मानव के खानपान की वस्तुएं- दूध, पानी, दही, चाय, कॉफी,
  • धरती के उत्खनन से प्राप्त द्रव, ठोस, गैसीय पदार्थ- जल, तेल, पेट्रोल, सोना, चांदी, लोहा, कोयला, लकड़ी, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन

यदि व्यक्तिवाचक संज्ञा तुलना के रूप में प्रयुक्त हो तो जातिवाचक संज्ञा होगी-

  • नरेंद्र मोदी वर्तमान भारत के स्वामी विवेकानंद है
  • राहुल गांधी आज के युग के महात्मा गांधी है
  • आज मेरे देश के कोने-कोने में सचिन तेंदुलकर है
  • आप मेरे भामाशाह हो
  • तुम हमारी कक्षा के राम हो

यदि व्यक्ति वाचक संज्ञा बहुवचन के रूप में प्रयुक्त हो तो जातिवाचक संज्ञा बन जाती है-

  • जयचंदो ने देश को घर में धकेल दिया
  • हमारी कक्षा में कुंभकरणों का जमावड़ा है
  • देश को हरिश्चंद्रो की आवश्यकता है

यदि कोई जातिवाचक संज्ञा शब्द किसी व्यक्ति विशेष के लिए रूढ़ प्रयुक्त हो तो व्यक्ति वाचक संज्ञा बन जाती है-

  • मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने
  • पटेल ने देश के एकीकरण में महती भूमिका निभाई
  • नेताजी ने आजाद हिंद फौज का गठन किया

भाववाचक संज्ञा

  • वे विकारी शब्द जो किसी व्यक्ति/वस्तु के गुणधर्म/भाव का बोध हो

जैसे

  • दया, श्रद्धा, कल्पना, आशा, प्रेम, स्नेह, डर, भय, क्रोध, गुस्सा, सुख, दुख, गरीबी, शर्म, लज्जा, प्यार, प्यास, बुढ़ापा

भाववाचक संज्ञा के दो रूप

  1. मूल भाववाचक संज्ञा
  2. यौगिक भाववाचक संज्ञा

मूल भाववाचक संज्ञा

  • वे भाववाचक शब्द जो स्वतंत्र ही भाव हो
उदाहरण
  • सुख, दु:ख, डर, शर्म, भय

यौगिक भाववाचक संज्ञा

  • संज्ञा शब्द जो किसी शब्द ता/त्व/आई/भाषा/अ/य/आवट/आहट/पन/ई/इयत प्रत्यय के मेल से बने शब्द।

जाति से भाववाचक

  1. पशु – पशुता/पशुत्व
  2. मानव – मानवता
  3. चोर – चोरी
  4. इंसान – इंसानियत
  5. स्त्री – स्त्रीत्व
  6. गुरु – गौरव या गुरुता
  7. आदमी – आदमियत
  8. ठग – ठगी
  9. बुढ़ा – बुढ़ापा
  10. लड़का – लड़कपन
  11. बच्चा – बचपन

सर्वनाम से भाववाचक

  1. अहं – अहंकार
  2. स्व – स्वत्व
  3. सर्व – सर्वस्व/सर्वस्त
  4. निज – निजता या निजत्व
  5. मम – ममता या ममत्व

अव्यय से भाववाचक

  1. भीतर – भीतरी
  2. बाहर – बाहरी
  3. शीघ्र – शीघ्रता
  4. समीप – समीपता / सामीप्यता
  5. निकट – निकटता
  6. दूर – दूरी

विशेषण से भाववाचक

  1. सुंदर – सौंदर्य
  2. मधुर – माधुर्य
  3. कटु – कटुता
  4. गरीब – गरीबी
  5. नैतिक – नैतिकता
  6. प्राथमिक – प्राथमिकता
  7. कायर – कायरता
  8. वीर – वीरता
  9. काला – कालापन
  10. हरा – हरियाली

क्रिया से भाववाचक

  1. लिखना – लिखावट
  2. पढ़ना – पढ़ाई
  3. घबराना – घबराहट
  4. हंसना – हंसी
  5. चुनना – चुनाव
  6. सजाना – सजावट
  7. बुनना – बुनाई

भाव बहुवचन के रूप में हो तो जातिवाचक में परिवर्तन

विशेषण – भाव (जातिवाचक)

  • अच्छा – अच्छा (अच्छाइयां)
  • बुरा – बुराई (बुराइयां)
  • नेक – नेकी (नेकियां)
  • भला – भलाई (भलाइयां)

उदाहरण

उसे पर "दुखों का" पहाड़ टूट पड़ा
"दुखों का" - इसमें जातिवाचक संज्ञा है
मेरी सफलता से पड़ोसी के सीने में होली जल रही है
"होली" - शब्द में भाववाचक संज्ञा है
आज मैं अध्यापक बन गया, मेरे घर में दिवाली मनाई गई
"दिवाली" - शब्द में भाववाचक संज्ञा है

सारांश

  • आज हमने संज्ञा के बारे में अनेक जानकारी के बारे में ज्ञान प्राप्त किया। भविष्य में हम समय-समय पर और अधिक उदाहरण जोड़ने का प्रयास करेंगे। अगर आपके पास कोई भी सवाल हो तो आप कमेंट बॉक्स में छोड़कर जाएं। आप किस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं यह हमें कमेंट बॉक्स में बताएं ताकि हम उसे अनुरूप कंटेंट बना सकें।

Tags:

  • Sangya ke udaharan,
  • Sangya ke prakar,
  • Sangya ke kitne bhed hote hain,
  • Vyaktivachak sangya ke udaharan,
  • Bhav Vachak Sangya,
  • संज्ञा के 10 उदाहरण,
  • Jativachak Sangya ke udaharan,
  • संज्ञा की परिभाषा उदाहरण सहित,

Leave a Comment

error: Content is protected !!