सर्वनाम – शाब्दिक अर्थ, परिभाषा, भेद और उदाहरण | सामान्य हिंदी

सामान्य हिंदी (Hindi): विभिन्न भर्ती परीक्षा में सामान्य हिंदी से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अगर आप भी विभिन्न भर्ती परीक्षा की तैयारी करते हैं और सामान्य हिंदी विषय को मजबूत करना चाहते हैं तो हमारे नोट्स पढ़कर, क्वीज टेस्ट देकर लगातार अभ्यास करते रहें। सामान्य हिंदी से संबंधित विभिन्न टॉपिक का संकलन आपके लिए। 

सर्वनाम

सर्वनाम - शाब्दिक अर्थ, परिभाषा, भेद और उदाहरण | सामान्य हिंदी
सर्वनाम

सर्वनाम – शाब्दिक अर्थ, परिभाषा, भेद और उदाहरण | सामान्य हिंदी

सर्वनाम

  • सर्वनाम विकारी शब्द है
  • सर्वनाम का शाब्दिक अर्थ – “सभी का नाम” है
  • संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं
  • संज्ञा शब्द की आवृत्ति को रोकने हेतु प्रयुक्त शब्द, सर्वनाम कहलाता है

सर्वनाम के भेद

सर्वनाम के 6 भेद होते हैं
  1. पुरुषवाचक
  2. निश्चयवाचक
  3. अनिश्चयवाचक
  4. संबंध वाचक
  5. निजवाचक
  6. प्रश्न वाचक

हिंदी में सर्वनाम होते हैं।

  1. मैं – उत्तम पुरुष, एकवचन
  2. तु – मध्यम पुरुष, एकवचन, समीपता,निकटता, तिरस्कार में।
  3. तुम – मध्यम पुरुष, एकवचन-बहुवचन
  4. यह – निश्चयवाचक, एकवचन, निकटतम
  5. वह – निश्चयवाचक, एकवचन, दूरस्थ
  6. कोई – अनिश्चयवाचक, एकवचन, प्राणीवाचक
  7. कुछ – अनिश्चयवाचक, एकवचन, अप्राणीवाचक
  8. जो – संबंध, एकवचन
  9. सो – सहसंबंध, एकवचन
10. आप
  • निजवाचक, अपनत्व / खुद से
  • मध्यम पुरुष, आदरार्थक, बहुवचन
  • किसी तीसरे व्यक्ति हेतु आदरार्थक, बहुवचन, उत्तम पुरुष में

11. क्या – एकवचन, प्रश्न सूचक, अप्राणी
12. कौन – एकवचन, प्रश्न सूचक, प्राणी

पुरुषवाचक सर्वनाम

  • वे सर्वनाम शब्द जो वक्ता, श्रोता या किसी अन्य के लिए प्रयुक्त हो।

1. उत्तम पुरुष

  • सर्वनाम शब्द का प्रयोग वक्ता के लिए हो।
  • वाचक शब्द- में/हम

उदाहरण

  • में गांव जा रहा हूं
  • हम पढ़ रहे हैं

2. मध्यम पुरुष

  • जब सर्वनाम शब्द श्रोता के लिए हो
  • *वाचक शब्द: तू/तुम/आप

उदाहरण

  • तू चला जा
  • तुम खाना खाओ
  • आप यहां बैठो

अन्य पुरुष सर्वनाम –

  • जहां सर्वनाम शब्द वक्ता व श्रोता को छोड़कर किसी तीसरे व्यक्ति के लिए हो तो अन्य पुरुषवाचक सर्वनाम होता है।
  • *वाचक शब्द- उन्हें/उसे/वे/वह

उदाहरण

  • वह छत पर सो रहा है
  • वे गांव चले गए
  • उसे यहां भेजो
  • उन्हें बाहर बिठाओ
पंडित नेहरू देश के प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री बने। आपने देश की स्वतंत्रता में महत्व भूमिका निभाई।  
नेताजी बहुत बड़े देशभक्त थे। आपने आजाद हिंद फौज का गठन किया। 

निश्चयवाचक सर्वनाम (संकेत वाचक)

  • जो किसी निश्चित वस्तु या स्थान का बोध करवाते हैं।
  • वाचक शब्द- वह, वे, इसे, यह

सर्वनाम

  • यह मेरी पुस्तक है
  • इसे मैज पर रख दो
  • वे आपके कपड़े हैं
  • वह मेरा घर है
  • यह पुस्तक वही है जो मेरे पाठ्यक्रम में शामिल है

सार्वनामिक विशेषण

  • यह पुस्तक मेरी है
  • वह घर आपका है
  • वे वस्त्र आपके हैं
यदि निश्चयवाचक सर्वनाम सजीव के लिए प्रयुक्त हो तो अन्य पुरुष होता है।
  • वह पेड़ पर बैठा है

अनिश्चयवाचक सर्वनाम –

  • वे सर्वनाम शब्द जो अनिश्चित व्यक्ति/ वस्तु का बोध करवाते हो
  • *वाचक शब्द-
  1. कोई (प्राणी)
  2. कुछ (अप्राणी)

उदाहरण

  • कोई मिल गया था
  • वहां कोई बैठा है
  • रास्ते में कुछ खा लेना
  • कुछ सुनाई दे रहा है
  • किसी ने ठीक ही कहा है ” सदा सत्य बोलो”

संबंधवाचक सर्वनाम

  • वे सर्वनाम शब्द जो वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा या सर्वनाम शब्दों को जोड़ते हैं (उपवाक्य को जोड़ने वाले पद)
  • वाचक शब्द – जो, सो

उदाहरण

  • जो पढ़ेगा, सो सफल होगा
  • जैसी करनी, वैसी भरनी
  • जिसकी लाठी, उसकी भैंस
  • जितना गुड डालोगे, उतना मीठा होगा
  • जैते पांव पसारिये, तैते लांबी सोर
  • जिसे चाहो, उसे बुला लो

निजवाचक सर्वनाम

  • वे सर्वनाम शब्द निजता का बोध करवाते हैं
  • सर्वनाम + आप/स्वयं/खुद/निज/स्वतः

उदाहरण

  • मैं आप ही चला जाऊंगा
  • आप खुद आ जाओ
  • वह स्वयं पढ़ लेगा

प्रश्नवाचक सर्वनाम

  • वे सर्वनाम शब्द जो प्रश्नबोध करवाते हो

वाचक शब्द –

  1. क्या – अप्राणीवाचक
  2. कौन – प्राणीवाचक

उदाहरण

  • वहां क्या पड़ा है?
  • बाहर कौन है?
  • क्या बिजली चली गई?

Tags:

  • Purushvachak Sarvanam,
  • Sarvanam in hindi meaning,
  • Sambandh Vachak Sarvanam,
  • सर्वनाम के उदाहरण,
  • Sarvanam ke Bhed,
  • Nishchay Vachak Sarvanam,
  • सर्वनाम के कितने भेद होते हैं,
  • सर्वनाम के 10 उदाहरण,’

Leave a Comment

error: Content is protected !!