विज्ञान के कुछ सामान्य तथ्य | विज्ञान कक्षा 9 | Test Class 02 | My B21 Tuitions

विज्ञान के कुछ सामान्य तथ्य | विज्ञान कक्षा 9 | Test Class 02 | My B21 Tuitions

आज हम विज्ञान के कुछ सामान्य तथ्यों के बारे में जानेंगे। इससे यहां अनुमान हो जाता है की पुराने प्रश्न-पत्र में किस तरीके के प्रश्न पूछे जाते थे। पुराने प्रश्न पत्रों में आए विभिन्न प्रश्नों को देखकर हम यह समझ पाते हैं कि किस तरीके के प्रश्न आने वाले परीक्षा में पूछे जाएंगे।
विज्ञान के कुछ सामान्य तथ्य

  • 1 मीटर में 100 सेंटीमीटर होते हैं।
  • पौधे, प्रकाश संश्लेषण की अभिक्रिया में कार्बन डाइऑक्साइड गैस का प्रयोग करते हैं।

वाष्पीकरण की प्रक्रिया

  • इस प्रक्रिया में, पदार्थ द्रव से गैस अवस्था में परिवर्तित हो जाता है।
  • जल का वाष्प के रूप में बदलना वाष्पीकरण का एक उदाहरण है।

नमक (NaCl)

  • इसका रासायनिक नाम सोडियम क्लोराइड है।
  • वाष्पीकरण की प्रक्रिया के द्वारा नमक बनाया जाता है।
  • नमक का निर्माण समुद्र के खारे जल से होता है।

उर्वरक

  • इसका निर्माण फैक्ट्री में किया जाता है।
  • उर्वरक बनाने के लिए विभिन्न रसायनों का प्रयोग किया जाता है।
  • यह मानव निर्मित पदार्थ होता है।
  • इसका अधिक उपयोग करने से मृदा प्रदूषण होता है।

खाद

  • इसे प्राकृतिक रूप से खेतों में बनाया जाता है।
  • खाद का प्रयोग करके खेत में ह्यूमस की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।
  • इसका निर्माण पशुओं के मल मूत्र व पेड़-पौधों के अवशिष्ट से होता है।
  • इससे मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाई जा सकती है।

पारदर्शी वस्तुएं

  • ऐसी वस्तुएं जिनके आर पार देखा जा सके, पारदर्शी वस्तुएं कहलाती है।
  • उदाहरण के लिए – कांच।

अपारदर्शी वस्तुएं

  • ऐसी वस्तुएं जिनके आर पार नहीं देख सकते हैं।
  • उदाहरण के लिए – दीवार और लकड़ी।

सजीवों के लक्षण

  • सजीव चल-फिर सकते हैं।
  • संजीव श्वसन प्रक्रिया करते हैं।
  • सजीवों में पोषण प्रक्रिया होती है।
  • सजीव कोशिकाओं से मिलकर बनते हैं।

संघनन

  • गैस का द्रव में परिवर्तन संघनन कहलाता है।

संवेग

  • द्रव्यमान और वेग का गुणनफल संवेग कहलाता है।

शुष्क बर्फ

  • ठोस Co2 (कार्बन डाइऑक्साइड) को शुष्क बर्फ कहते हैं।

जीवो को जल की आवश्यकता

  • विभिन्न कोशिकीय प्रक्रम संपन्न करने के लिए जीवो को जल की आवश्यकता होती है।

मृदा अपरदन

  • मिट्टी का क्षरण होना, मृदा अपरदन से संबंधित है।
  • पेड़ पौधे लगाकर मृदा अपरदन को रोका जा सकता है।

मृदा अपरदन के कारण

  • पानी द्वारा मिट्टी को बहा कर ले जाना।
  • हवा द्वारा मिट्टी को उड़ा कर ले जाना।

रबी की फसल

  • रबी की फसल को शीत ऋतु में बोया जाता है।
  • इसकी बुवाई अक्टूबर से दिसंबर में प्रारंभ की जाती है
  • उदाहरण – गेंहू, आलू, मटर, चना, अलसी, सरसो और जौं

खरीफ की फसल

  • खरीफ की फसल को मानसून में जून और जुलाई में बोया जाता है।
  • इसकी बुवाई जुलाई अगस्त से प्रारंभ की जाती है।
  • उदाहरण – चावल ज्वार बाजरा मक्का मूंग मूंगफली गन्ना सोयाबीन और कपास।

ध्वनि का मात्रक

  • ध्वनि का मात्रक डेसिबल होता है।

आवृत्ति का मात्रक

  • आवृत्ति का मात्रक हर्ट्ज़ (Hz) होता है।

विज्ञान के कुछ सामान्य तथ्य जिनको पढ़कर हम विज्ञान के प्रति रुचि जागरुक कर सकते हैं। इस प्रकार के कुछ और तथ्य यदि आप जानते हैं तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Tags

  • science textbook for class – 9 pdf,
  • science ncert class 9 pdf,
  • class 9 science chapter 1,
  • class 9 science textbook,
  • science class 9 chapter 1 question answer,
  • ncert science class 9 textbook,
  • class 9 science question answer,
  • class 9 science notes,

Leave a Comment

error: Content is protected !!