कारक – शाब्दिक अर्थ, परिभाषा, भेद और उदाहरण | सामान्य हिंदी

सामान्य हिंदी (Hindi): विभिन्न भर्ती परीक्षा में सामान्य हिंदी से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अगर आप भी विभिन्न भर्ती परीक्षा की तैयारी करते हैं और सामान्य हिंदी विषय को मजबूत करना चाहते हैं तो हमारे नोट्स पढ़कर, क्वीज टेस्ट देकर लगातार अभ्यास करते रहें। सामान्य हिंदी से संबंधित विभिन्न टॉपिक का संकलन आपके लिए। 

कारक

कारक

कारक – शाब्दिक अर्थ, परिभाषा, भेद और उदाहरण | सामान्य हिंदी

कारक

  • कृ + अक – अर्थात करने वाला

परिभाषा

  • वे विकारक शब्द, जो वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा/सर्वनाम शब्दों का क्रिया के साथ संबंध बताते हो।

उदाहरण

  • लक्ष्मण ने पत्र लिखा।
  • लक्ष्मण फल खाता।
कर्त्ता पद - लक्ष्मण
कर्म - फल
राम पेन से लिखता है
*कर्त्ता - राम
*करण/साधन - पेन
सुमित नौकरी के लिए पढ़ता है।
*हेतु/संप्रदान - नौकरी के

कारक के भेद

  1. कर्त्ता
  2. कर्म
  3. करण
  4. संप्रदान
  5. अपादान
  6. संबंध
  7. अधिकरण
  8. सम्बोधन

कारक – परसर्ग – विवरण

  1. कर्त्ता – ने – क्रिया को करने वाला
  2. कर्म – को – क्रिया का प्रभाव/फल/भोक्ता
  3. करण – से/के द्वारा – साधन का भाव/साथ का भाव/समानता का भाव
  4. संप्रदान – के लिए/को – प्रयोजन/हेतु/कारण
  5. अपादान – से (अलग) – व्यक्ति/वस्तु/स्थान से व्यक्ति/वस्तु/स्थान अलग का भाव
  6. संबंध – क/की/के/रा/री/रे – व्यक्ति/वस्तु/स्थान में प्रत्यक्ष संबंध
  7. अधिकरण – में/पर/ऊपर – क्रिया का आधार/स्थान
  8. सम्बोधन – है! अरे! ओह!

उदाहरण

दीपिका ने पीटा।
दीपिका ने अक्षय को पीटा।
दीपिका ने अक्षय को लकड़ी से पीटा।
दीपिका ने अक्षय को विद्या के लिए पीटा।
अक्षय दीपिका को छोड़कर चला गया।
दीपिका अक्षय की प्रेयसी थी।
दीपिका ने अक्षय को हॉल में पीटा।
हे राम! अक्षय को पीट दिया।

कर्त्ता कारक

  • कर्त्ता कारक का प्रयोग परसर्ग रहित व परसर्ग सहित होता है।

उदाहरण

राम सो रहा है। 
* कर्त्ता कारक में करता के साथ के द्वारा/से का प्रयोग भी होता है।
राम ने कहा था। 
* राम के द्वारा सोया जाता है।

कर्म कारक

  • कर्म कारक का प्रयोग परसर्ग रहित व परसर्ग सहित होता है।

उदाहरण

  1. राम सीता को डांट रहा है।
  2. रामफल खा रहा है।
  • यदि वाक्य में की ओर/दोनों ओर/चारों ओर का प्रयोग हो तो कर्मकारक –
  • यदि वाक्य में तिथि/वार का बोध हो तो कर्म कारक

उदाहरण

  • पिताजी घर की ओर जा रहे हैं।
  • राम मंगलवार को जयपुर जाएगा।
  • वह अमावस्या को व्रत करता है।

करण कारक

  • करण कारक का साधनार्थ प्रयोग होता है
  • करण कारक का प्रयोग परसर्ग रहित व परसर्ग सहित होता है।
  • वाक्य में साथ/समानता का भाव हो तो करण कारक होता है।

उदाहरण

  • राम कलम से लिखता है
  • सीमा हाथ से फल तोड़ती है।
  • मैं आपको आंखों देखी घटना सुनाता हूं।
लक्ष्मण सीमा के साथ चला गया।
आंधी के साथ पानी बरसा।
कविता अपने भाई की तरह चतुर है।
  • यदि किसी की पहचान वस्तु से बताई जाती हो-
    वह कमण्डलु से साधु लगता है।
*अंग विकार करण कारक होता है
वह आंख से काना (काणा) है।

संप्रदान कारक

  • संप्रदान कारक का प्रयोग प्रयोजन हेतु/निमित्त/कारण/उद्देश्य के भाव में होता है।
  • संप्रदान में को/के के लिए परसर्ग प्रयुक्त होते हैं।
  • यदि वाक्य में स्थायी दान का भाव हो।
  • यदि वाक्य में रुचि का भाव हो।

उदाहरण

महेश ने यज्ञ के लिए लकड़ियाँ मंगवाई।
देवीलाल ने सीमा को प्रणाम किया।
मैंने यह सफलता ईश्वर को अर्पित की।
सेठ ने गरीबों को कपड़े दिए।
उसने गरीब के निमित्त धन एकत्र किया।
अंकित को पढ़ना अच्छा लगता है।

अपादान कारक

  • अपादान ‘से’ (अलग) का प्रयोग
  • वाक्य में उद्गम/निकलना/उत्पन्न/सीखना/घृणा/ईर्ष्या/हीनता/अभाव/मुक्त/शर्म/लज्जा/अलगाव/डर/साधन अभाव/कार्य प्रारंभ की स्थिति हो तो अपादान कारक होता है।

उदाहरण

  • गंगा हिमाचल से निकलती है।
  • सुरेखा गुरुजी से घूमर सिखाती है।
  • भावना गंदगी से घृणा करती है।
  • मयंक जन्म से अच्छा है।
  • राहुल ऋण मुक्त हो गया।
सोहन गुरुजी से डरता है।
बहु सांस से लजाती जाती है।
गणित के कक्षाएं गुरुवार से शुरू होगी।
भावना सुरेखा से सुंदर है। (तुलना)

संबंध कारक

प्रत्यक्ष संबंध

उदाहरण

  • पवन के ससुराल उदयपुर है।

यदि वाक्य में लोकोक्ति का प्रयोग हो-

उदाहरण
जिसकी लाठी, उसकी भैंस

अधिकरण कारक

  • क्रिया का स्थान
  • समयावधि का बोध
  • विशेषण की उत्तमावस्था

उदाहरण

  1. सुरेश छत पर खेल रहा है।
  2. सीता ने 5 वर्षों में यह कर दिखाया।
  3. मैं दो दिनों में लौट आऊंगा।
  4. सुनीता कक्षा में सबसे चालाक है।

सम्बोधन कारक

  • जहां विस्मय/हर्ष/घृणा/शोक का भाव हो।

उदाहरण

  • अच्छा! यहां कैसे हुआ?
  • अरे वाह! तुम पटवारी बन गए।
  • छी:! छी:! कितनी गंदी है?
  • हे राम! यह क्या कर दिया

Tags

  • Karak ke udaharan,
  • Karak in Hindi,
  • Karta Karak Kise Kahate Hain,
  • Karak ke bhed,
  • Karak in English,
  • Bacche ghar mein hai kis karak ka udaharan hai,
  • Karan Karak examples in Hindi,
  • Chhatra kamre mein hai yah vakya kis karak ka udaharan hai,

Leave a Comment

error: Content is protected !!